
रायपुर, सोमवार 06 जनवरी 2025; (Hoshiyarchand.com). रायपुर नगर निगम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सोमवार को प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम रायपुर का चार्ज संभालते ही लंबित फाइलों पर हस्ताक्षर करते हुए पेंशन की फाइल पर हस्ताक्षर किया है। इसके साथ ही महापौर एजाज ढेबर की तस्वीरें, मोमेंटो को चैंबर से हटा दी गई है।
गौरतलब है कि 50 से ज्यादा पेंशन के प्रकरण काफी समय से लंबित थे। जिस पर नगर निगम का प्रशासक का चार्ज संभालते ही कलेक्टर ने हस्ताक्षर किए है। हस्ताक्षर होते ही 50 से ज्यादा लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही खातों में पेंशन की राशि पहुंचेगी। वहीं नगर निगम में प्रशासक की नियुक्ति के साथ ही महापौर के समस्त शक्ति प्रशासक पास चले गए हैं। अब नगर निगम में महापौर जैसे पद पावर विहीन हो गए हैं।